फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ट्रांसफार्मर फटा, कचरे में लगी आग, मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। कस्बे के मोहल्ला मोतीगंज में सोमवार देर रात बिजली का ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे पास पड़े कचरे के ढेर में आग लग गई। धमाके की आवाज के साथ आग की लपटें देखकर लोगों में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मोहल्ला मोतीगंज में गंदे नाला की पुलिया के पास रखा ट्रांसफॉर्मर देर रात करीब ग्यारह बजे तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज सुन लोग दहशत में आ गए। लोगों ने अपने घरों से बाहर आकर देखा तो नजदीक में ही पड़े कचरे के ढेर से आग की लपटें उठ रही थी। मौजूद लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ही दमकल टीम को सूचना दी।मौके पर पहुंची टीम ने करीब 15 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। समय रहते आग पर काबू पा लेने की वजह से बड़ा हादसा होते होते बच गया। लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें