फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर छह पर भी जल्द रुकेंगी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
-अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत युद्धस्तर पर चल रहा काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इटावा जंक्शन पर युद्धस्तर पर काम चल रहा है। जल्द ही प्लेटफार्म नंबर छह बनने का कार्य शुरू होगा। इसके बाद प्लेटफार्म नंबर छह भी दैनिक ट्रेनें रुकने लगेंगी। अभी तक प्लेटफार्म नंबर पांच पर ही ट्रेनें रुक रही है जबकि छह नंबर पर सिर्फ मालगाड़ियों को खड़े करने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन

अमृत भारत स्टेशन के तहत इटावा जंक्शन पर सेकंड इंट्री काम युद्धस्तर पर चल रहा है। दो माह पहले इटावा जंक्शन पर उत्तर-मध्य रेलवे महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह, डीआरएम समेत अन्य अफसरों ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेकंड इंट्री समेत फुट ओवरब्रिज के काम को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए थे इसके अलावा अधूरे पड़े प्लेटफार्म छह का कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए थे। इसी तहत प्लेटफार्म नंबर की कवायद शुरू हो गई है। जल्द ही प्लेटफार्म नंबर छह पर भी दैनिक ट्रेनें रुकने लगेंगी। इससे लाइन पार रहने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेंगी। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कार्य चल रहा है। प्लेटफार्म पर छह का कार्य पूर्ण होने पर यहां भी ट्रेनें रुकने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें