भरथना। भरथना-साम्हों रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार रात गेट संख्या 19 के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की नाम और नंबर प्लेट ट्रैक पर गिरने से लगभग 10 मिनट तक अप व डाउन ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन ठप रहा। सूचना पर पहुंची आरपीएफ को ट्रैक पर लोहे की प्लेट मिली। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
भरथना के गेट संख्या 19 के पास से सोमवार रात लगभग सवा 10 बजे कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस से तेज आवाज के साथ कुछ गिरने की जानकारी गेटमैन ने कंट्रोल को दी। इसपर ट्रेन को तुरंत भरथना स्टेशन पर रोक दिया गया और डाउन ट्रैक पर भी ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। इसके बाद आरपीएफ गेटमैन की बताई जगह पर पहुंची और ट्रैक की जांच-पड़ताल की।
आरपीएफ को रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की नाम और नंबर लिखी प्लेट पड़ी हुई मिली। लोहे की प्लेट को हटाने की बाद ट्रेनों को संचालन शुरू कर दिया गया। इस दौरान डाउन लाइन पर दिल्ली-बरौनी एक्सप्रेस को भी भरथना रेलवे स्टेशन के यार्ड में रोका गया। दोनों लाइनों पर 10 मिनट तक ट्रेनों का संचालन बंद रहा।