फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हटी कोहरे की चादर, ट्रेनें घंटों लेट

Wed, 30 Nov 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
कोहरे में स्कूल जाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बुधवार को कोहरे के कारण सड़क पर 50 मीटर दूर भी नहीं दिख रहा था। कोहरे से रेल यातायात भी बुरी तरह से प्रभावित रहा और ट्रेनें 11-11 घंटे तक देर से स्टेशन पर पहुंचीं। शहर का न्यूनतम तापमान एक डिग्री और घटकर 10 डिग्री सेल्सियस रह गया।
विज्ञापन

बुधवार को अप पूर्वा एक्सप्रेस 11 घंटे, मगध 11 घ्ंाटे, तूफान मेल 11 घंटे, मरूधर साढ़े आठ घंटे, अवध एक्सप्रेस साढे़ दस घंटे, वैशाली नौ घंटे, कालका मेल चार घंटे, मुरी तीन घंटे देरी से चलीं। वहीं डाउन ट्रैक पर नार्थ ईस्ट आठ घंटे, महानंदा आठ घंटे, मुरी तीन घंटे, तूफान छह घंटे व कालका मेल दो घंटे देरी से चलीं।
उधर कोहरे ने शहर की विद्युत व्यवस्था को भी बुरी तरह से प्रभावित किया है। मंगलवार रात तेज कोहरे के चलते कुनहरा सब स्टेशन से पुराने शहर को सप्लाई देने वाले उपकरणों ने काम करना बंद कर दिया और लाइट ट्रिप हो गई। रात दो बजे से आधे शहर में अंधेरा छा गया। सुबह तक ट्रिपिंग भी जारी रही। उपकरणों पर चढ़ी धूल क ी सफाई का कार्य शुरू किया गया। इसके बाद विद्युत सप्लाई को बहाल किया जा सका। अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम आर के ग्रोवर ने बताया कि मौसम के पहले कोहरे में इस तरह की दिक्कतें आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें