फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों की लेटलतीफी रुला रही यात्रियों को

Sat, 10 Jan 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के कारण ट्रेन व बस यातायात प्रभावित हो रहा है। ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों को रुला रही है। उन्हें ठिठुरते हुए ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। शनिवार को भी ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान दिखाई दिए।
विज्ञापन


शनिवार को दिल्ली की ओर जाने वाले शताब्दी एक्सप्रेस दस घंटा लेट रही। मगध एक्सप्रेस नौ, गोमती एक्सप्रेस तीन, पूर्वा एक्सप्रेस 12 घंटा, पैसेंजर तीन घंटा लेट रही। अन्य ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से घटों देर से पहुंचीं।

कानपुर की ओर जाने वाली मुरी एक्सप्रेस चार घंटा, जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस भी करीब चार घंटा की देरी से पहुंची। ट्रेनों की लेटलतीफी से बेहाल यात्रियों की भीड़ पूछताछ खिड़की पर लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें