इटावा। कानपुर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन 7 से 31 मई तक निरस्त रहेगा।
02033 अप कानपुर से सुबह छह बजे रवाना होती है और 7:19 बजे इटावा और 11:20 बजे नई दिल्ली पहुंचती है। वापसी में 02034 डाउन नई दिल्ली से शाम 3:50 बजे रवाना होती है और शाम 7:05 बजे इटावा और 8:50 बजे कानपुर पहुंचती है।
7 से 31 मई तक दोनों ओर की ट्रेन निरस्त रहेगी। यह जानकारी उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि ग्वालियर-इटावा एवं टूंडला-कानपुर अनारक्षित ट्रेनों का संचालन भी नौ मई तक निरस्त कर दिया गया है।