फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेद के नुस्खे आजमाएं, कोरोना संक्रमण से खुद को बचाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोग आयुर्वेद का सहारा भी ले सकते हैं। हर रसोई घर में कुछ मसाले ऐसे रहते हैं, जिन्हें सही मात्रा में इस्तेमाल कर कोरोना संक्रमण से बचाव कर सकते हैं। साथ ही सर्दी, खांसी व बुखार में यह कारगर सिद्ध होंगे। यह जानकारी आयुष विभाग के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के नगरीय स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जय कृष्ण तिवारी ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हल्दी, अजवाइन, मुलेठी, लहसुन व मुनक्का आदि का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने बताया कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होनी चाहिए। साथ ही कोरोना वायरस से बचने के लिए आयुर्वेद के अनुसार कुछ मसाले विशेष महत्वपूर्ण हैं। आयुर्वेद दवाओं का प्रयोग करने से किसी भी तरह का शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता, लेकिन इनका प्रयोग सही मात्रा में करें और चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही करें। कहा कि वर्तमान स्थितियों में इन मसालों का प्रयोग कर अपनी प्रतिरोधक क्षमता अच्छी कर सकते हैं। इसमें हल्दी, अजवाइन, मुलेठी, लहसुन व मुनक्का आदि हैं।
डॉ.जय कृष्ण तिवारी ने बताया शारीरिक व्यायाम व प्राणायाम और अश्वगंधा, गिलोय, चवनप्राश और पौष्टिक भोजन शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। अगर इनका सेवन किया जाए तो कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है। साथ ही सामान्य सर्दी, खांसी व जुकाम में भी आराम मिलता है।
विज्ञापन

उन्होंने कोविड संक्रमण से बचने के लिए कुछ अन्य उपाय भी बताएं। कहा कि प्रतिदिन गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारा करें। इसके बाद अजवाइन, नमक, लहसुन में से एक को पानी में उबालकर गरारे करने के बाद नाक में अणु तेल, बड बिंदु तेल या सरसों का तेल डालें। रात में पानी में ताजे पुदीने के पत्ते और काला जीरा को पानी में उबालकर भाप लें। काढ़ा बनाने के लिए हल्दी, सोंठ दालचीनी, काली मिर्च, बड़ी पीपल,चक्र पुष्प, बहेड़ा, मुनक्का, लौंग, तुलसी, गुड़, नमक एक साथ उबालकर काढ़ा बनाएं। इससे बुखार में आराम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें