बकेवर। आगरा-कानपुर हाईवे पर गुरुवार तड़के चार बजे उझियानी बाईपास पर सवारी उतार रही रोडवेज बस में बेकाबू ट्रेलर ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद रोडवेज बस खड्ड में जा पलट गई। बस में सवार एक यात्री घायल हो गया। बस आगरा से औरैया जा रही थी। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने खड्ड में पलटी बस में फंसी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। 21 सवारियों में एक सवारी रूप से घायल थी जबकि एक हल्की चुटहिल हुई। पुलिस ने गंभीर घायल लल्लन बाबू (55) निवासी ग्राम बेरी कपरिया थाना अजीतमल, औरैया को महेवा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद ट्रेलर ट्रक चालक मौके से भाग गया। थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक ने बताया कि ट्रेलर चालक को गाड़ी के नंबर के आधार पर पकड़ा जाएगा।