फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़तियों ने मंडी गेट पर जड़ा ताला

Mon, 12 Dec 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
भरथना मंडी समिति के मुख्य गेट पर पड़ा ताला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आढ़त व्यवसायी की आंख में मिर्ची झोंककर नौ लाख रुपये लूटे जाने की घटना के विरोध में सोमवार को मंडी समिति भरथना में आढ़ती संघ ने हड़ताल रखी। सुबह 9 बजे मंडी के मेन गेट में ताला जड़ दिया। उन्हाेंने अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष जताया।  
विज्ञापन

 पीड़ित आढ़ती विपिन कुमार यादव पुत्र रवींद्र यादव ने बताया कि रविवार रात उसने लूट की घटना की जानकारी आढ़ती संघ अध्यक्ष सुरेंद्र यादव को दी। इससे आढ़तियों में नाराजगी छा गई। उन्हाेंने घटना के खुलासे की मांग कर मंडी समिति में ताला लगा काम ठप कर दिया। आढ़तियों की हड़ताल से मंडी के बाहर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकरी, मंडी सभापति, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी भरथना ने व्यापारियों को काफी समझाया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय यादव गुल्लू और आढ़ती संघ के अध्यक्ष ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। दोपहर करीब तीन बजे मंडी का गेट खोला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें