फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने दी बाजार बंदी की चेतावनी

Mon, 20 Mar 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
अनंत अग्रवाल के समर्थन में उतरे बसरेहर के व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
व्यापार मंडल अध्यक्ष अनंत प्रताप अग्रवाल के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस लेने की मांग जोर पकड़ रही है। अनंत के समर्थन में कस्बा बसरेहर के व्यापारी भ्ज्ञी आ गए हैं। व्यापारियों ने कहा कि यदि झूठा मुकदमा समाप्त नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे।  
विज्ञापन

बसरेहर व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक पोरवाल ने कहा कि अनंत प्रताप अग्रवाल  के समर्थन में व्यापारी सड़कों पर उतर आए हैं।  खाद्य विभाग के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खाद्य विभाग सैंपलिंग के नाम पर व्यापारियों का शोषण करता है। जब अनंत अग्रवाल ने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो फूड इंस्पेक्टर ने उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा दायर करा दिया। व्यापारियों के हित की आवाज दबाने वालों का विरोध किया जाएगा। व्यापारियों ने कहा कि उनकी मांग नहीं मानी गई तो बसरेहर बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।  इस मौके पर व्यापार मंडल महामंत्री मोहम्मद लतीफ मंसूरी, जिला महामंत्री त्रिलोकी नाथ पोरवाल, आनंद पोरवाल, पद्म तिवारी, शीतू खान, अतुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें