फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: व्यापार मंडल की चेतावनी, जीएसटी अफसरों के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

Tue, 03 Oct 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने सोमवार को हुई बैठक में यह बात कही। बताया कि अब उनका संगठन ऐसे जीएसटी अधिकारियों के खिलाफ दो-दो हाथ करेगा। जो छोटे दुकानदारों का उत्पीड़न करते हैं। अब किसी भी छोटे कस्बा अथवा गांव में जीएसटी अधिकारी जीएसटी पंजीकरण के लिए दबाव बनाते हैं तो उनको घेर कर बैठाया जाएगा व बड़े अधिकारी को बुलाकर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र का आरोप है कि जीएसटी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गांव व कस्बों में दुकान चलाने वाले ऐसे व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं, जिनका टर्नओवर कभी 40 लाख के दायरे को छू नहीं सकता है। जबकि सरकार ने 40 लाख तक टर्नओवर वाले व्यापारियों जीएसटी पंजीकरण से बाहर रखा है। विभागीय अधिकारी व कर्मचारी सरकारी आदेश को दरकिनार कर अधिकारी अवैध वसूली के लिए दबाव बनाकर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने कहा कि सराफा व्यवसायी किसी अंजान व्यक्ति से कोई सामान न खरीदें। खरीदते भी हैं तो उस व्यक्ति का आधार कार्ड, फोन नंबर अवश्य लें और उस सामान की पूरी कीमत दें। अन्यथा व्यापार मंडल उनकी कोई मदद नहीं कर पाएगा। शहर अध्यक्ष संजय वर्मा ने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए कहा। महिला व्यापार मंडल की प्रदेश महासचिव सुशीला राजावत ने महिला व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

साजिद बने जिला उपाध्यक्ष

व्यापार मंडल की बैठक के दौरान साजिद हुसैन को संगठन का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, युवा जिलाध्यक्ष रियाज अब्बासी, महिला जिलाध्यक्ष अर्चना कुशवाहा, लाइनपार अध्यक्ष योगेश पांडे, शहर कोषाध्यक्ष गौस मुहम्मद, वरिष्ठ शहर उपाध्यक्ष शाकिर, महिला जिला उपाध्यक्ष अर्चना अग्रवाल,जिला सचिव लखन सोनी, युवा शहर अध्यक्ष बल्लू मंसूरी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें