फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: करंट लगने से मजदूर की मौत

Mon, 02 Oct 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। लवेदी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में चक्की पर करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

लवेदी थाना क्षेत्र के गांव निवासी राजकुमार (42) पुत्र दीनदयाल गांव में ही एक व्यक्ति सोमदत्त तिवारी के निजी नलकूप पर रहकर नलकूप की देखरेख का काम करता था। नलकूप पर लगी निजी आटा चक्की का संचालन करता था। सोमवार सुबह करीब सात बजे नलकूप पर लगी चक्की को चला रहा था। तभी चक्की के पास ही लगे बिजली के बोर्ड पर कोई तार लगाते समय राजकुमार को करंट लग गया। करंट लगने से राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। नलकूप पर ही राजकुमार का परिवार भी रहता है। परिजनों को उसके करंट लगने की जानकारी हुई तो चीख पुकार मच गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे के बाद राजकुमार की पत्नी रिंकी देवी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें