फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ट्रैक्टर ने साइकिल सवार युवक को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। लखना में ईकरी तिराहे पर ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को कुचल दिया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे 50 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर एक बजे लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मरदान निवासी साइकिल सवार शिवराम दोहरे (40) लखना से घर जा रहे थे। लखना नबादा मार्ग पर ईकरी मोड़ पर भूसा लदे ट्रैक्टर ने शिवराम को टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर का चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।
आसपास के लोगों ने घायल को 50 शैया अस्पताल में भर्ती कराया। इमरजेंसी में ईएमओ डॉ. रवींद्र साहू ने घायल चेकअप के बाद शिवराम को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। लखना चौकी इंचार्ज अंकित पटेल मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया। साथ ही शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें