फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: तारों से गिरी चिंगारी, छह बीघा गेहूं की फसल राख

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। कस्बा क्षेत्र के सैफी गांव में बिजली की हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी खेत में गिरने से एक ही परिवार की छह बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। शुक्रवार शाम लगभग चार बजे खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की लाइन से निकली चिंगारी उदयवीर, सुरेंद्र, कन्हैया लाल, भूरी देवी के खेत में गिर गई। चिंगारी गिरते ही खेत से ऊंची-ऊंची आग की लपटें उठने लगीं। आग देख दौड़कर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत से आग को बुझाया लेकिन तबतक छह बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ित परिवार ने नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें