फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पैंटून पुल पर रेलिंग लगाने की सुध ली

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। नौगावा व अंदावा के बीच यमुना नदी पर बने पैंटून पुल पर पीडब्लूडी ने मंगलवार को नए पटरे लगाने व दोनों ओर रेलिंग लगाने का कार्य किया गया। इसके साथ ही पुल की एप्रोच के पास रेत पर लोहे की चादर भी बिछाई गई।
विज्ञापन

अमर उजाला ने दो जनवरी के संस्करण में पैंटून पुल की अव्यवस्थाओं को लेकर बड़े धोखे हैं इस राह में शीर्षक के साथ खबर को प्रकाशित किया था। इसके बाद इसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग हरकत में आया और मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। हालांकि इस सुधार कार्य के बाद भी चार पहिया वाहनों के आवागमन शुरू होने की अभी अनुमति नहीं दी गई।
मंगलवार को पुल की एप्रोच को ठीक किए जाने और रेलिंग लगाए जाने के बाद अधिकारियों ने बताया कि दो पीपा में छेद होने से फिलहाल पुल हल्के वाहनों और पैदल यात्रियों के लिए ही सुरक्षित माना जा रहा है। भारी दबाव पड़ने से पुल को नुकसान और दुर्घटना की आशंका को देखते हुए बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक है।
विज्ञापन

भूपेंद्र चौहान, मान सिंह, वीरेंद्र सिंह, अधिवक्ता विश्वनाथ प्रताप सिंह, नागेंद्र पाल रविंद्र भदौरिया, वैभव मिश्रा आदि ग्रामीणों का कहना है कि अस्थायी सुधार से राहत जरूर मिली है लेकिन जब तक चार पहिया वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं होती, तब तक किसानों, टेंपो, कार, लोडर चालकों को परेशानी बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें