फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सीसीटीवी कैमरे की लोकेशन बदलने को लेकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। गुलाबपुरा में सीसीटीवी कैमरे की लोकेशन बदलने को लेकर हुए विवाद में आरोपियाें ने घर में घुसकर गृहस्वामी की पिटाई कर दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता सुनीता पत्नी शिववीर सिंह निवासी गुलाबपुरा, बकेवर ने बताया कि एक जनवरी की शाम करीब साढ़े पांच बजे पड़ोसी प्रवीन कुमार के घर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की दिशा उनके घर की ओर थी। उन्होंने जब कैमरे की लोकेशन सही करने को कहा तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि इसके बाद प्रवीन कुमार, विमलेश, आदित्य, बलदेव प्रसाद समेत अन्य लोग पीड़िता के घर के बाहर आ गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
शोर सुनकर घर के अन्य लोग बाहर आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान राजकुमार, उनकी पत्नी हेमलता, विकास व विकास की पत्नी अंजली के साथ मारपीट कर दी। जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। थाना बकेवर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी विपिन मलिक ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों पर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें