फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: छात्र-छात्राओं को बताया प्रदेश का गौरवशाली इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। जनता कॉलेज बकेवर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर एक विचारोत्तेजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश किशोर त्रिपाठी की अध्यक्षता और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज यादव के संयोजन में संपन्न इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को प्रदेश के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और वर्तमान विकास यात्रा से अवगत कराना था।
विज्ञापन




प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश केवल एक भौगोलिक इकाई नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सभ्यता और परंपराओं की आत्मा है। उन्होंने अयोध्या, काशी, मथुरा और प्रयागराज जैसी पावन भूमियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन स्थानों ने भारत को आध्यात्मिक दिशा प्रदान की है। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य होने के साथ-साथ सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र भी है।



कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं विधि चौहान, सुहानी सिंह, हर्षित वर्मा और आलोक कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज यादव ने किया, जबकि डॉ. पीके राजपूत और डॉ. संजीव कुमार ने प्रदेश के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, 95 छात्र-छात्राएं और एनएसएस के सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें