फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 104 गांवों में वोटर चुनेंगे अपनी सरकार

Fri, 27 Nov 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊसराहार ( इटावा)। ताखा ब्लाक क्षेत्र के 42 गांवों में 98645 मतदाता शनिवार को अपनी सरकार का चुनाव करेंगे। ब्लाक से पहुंची पोलिंग पार्टियों ने बूथों पर जाकर अपनी व्यवस्था कर ली है। मतदान के लिए 168 बूथ बनाए गए हैं। सभी बूथों पर देर शाम तक पोलिंग पार्टियां पहुंच गई थीं। 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट और चार जोनल  मजिस्ट्रेट पल पल की  निगरानी को तैनात किया गया है।  
विज्ञापन


प्रधान पद के लिए प्रथम चरण में शांति पूर्ण रूप से मतदान कराने  के लिए प्रशासन ताखा और भरथना में पूरी ताकत झोंक दी है।  प्रशासन की सोच है पहला चरण शांतिपूर्ण निपटने से जनपद में अच्छा संदेश चला जाएगा।  उसका लाभ आगे वाले चरणों  में भी मिलेगा।  शुक्रवार को ताखा में जब पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया तो  जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल, एसएसपी मंजिल सैनी ने स्वयं पहुंचकर पूरी जानकारी ली।

 शांतिपूर्ण मतदान कराने के निर्देश दिए।  उन्होंने अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण भी  किया।  चुनाव प्रेक्षक रामशंकर मौर्य ने भी एसडीएम ताखा दिनेश सिंह एवं निर्वाचन  अधिकारी ताखा धर्मपाल यादव से पूरी जानकारी ली।  निर्वाचन अधिकारी ने बताया ताखा में  कुल 83 मतदान केंद्रों के 168 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया है । इस बार 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 4 जोनल मजिस्ट्रेट अपने अपने क्षेत्र के मतदान  केंद्रों के संपर्क में रहेंगे । हर केंद्र पर पांच पांच मिनट में अधिकारियों की  गाड़ियां पहुंचेगी।  गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।   
विज्ञापन


थानाध्यक्ष जेपी यादव ने बताया मतदान के समय पर्याप्त पुलिस व पीएसी तैनात  रहेगी। साथ ही अधिकारियों के दस्ते केंद्रों की लगातार मॉनीटरिंग करेंगे।  चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों को पहले ही लाल कार्ड के जरिये चेतावनी  पत्र दे दिया गया है।  इसके बाद भी यदि किसी प्रत्याशी ने गड़बड़ी करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें