फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेत्र चिकित्सा शिविर में 300 मरीजों का परीक्षण

Thu, 26 Nov 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री शंकर धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय राहतपुरा इटावा एवं चौ. रघुराज सिंह स्मारक संस्थान इटावा के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन गुरुवार को नगर पंचायत इकदिल के सामने स्थित बारात घर में किया गया ।
विज्ञापन



शिविर में लगभग 300 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। वहीं 80 मरीजों को मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए चिंहित किया गया । शिविर में डा. सिद्घार्थ अग्रवाल एवं सहयोगी चिकित्सकों ने नेत्र संबंधी सभी रोगों का नि:शुल्क परीक्षण कर दवा दी।  शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरमैन श्रवण कुमार वर्मा ने किया ।

 
इस मौके पर चेयरमैन वर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से गरीब व असहाय लोगों को लाभ मिलता है।  इस अवसर पर शिविर प्रभारी डा. सुशील सम्राट, आशा दुबे, महेश चंद्र तिवारी, राजेंद्र कुमार दीक्षित एड, मुन्नालाल वर्मा, श्रीप्रकाश गुप्ता, अमर उपाध्याय, शुभम पालीवाल, लालू प्रजापति आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें