फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुमाइश पंडाल में आज होंगे 392 विवाह और 35 निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बुधवार को 392 जोड़ों के विवाह और 34 जोड़ों के निकाह होंगे। सबसे ज्यादा पंजीयन महेवा ब्लॉक और सबसे कम चकरनगर ब्लॉक में हुए हैं। सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया और दोनों विधायक वर वधू को सरकार की ओर से उपहार के साथ आशीर्वाद देंगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन 14 नवंबर को नुमाइश पंडाल में किया जा रहा है। बुधवार दोपहर में जिलाधिकारी जेबी सिंह ने आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। शाम तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी शिशु पाल सिंह ने बताया कि विवाह के लिए वर वधू को बैठने की ब्लॉक व नगर वार व्यवस्था की गई है। नुमाइश पंडाल के नीचे 14 ब्लॉक बनाए गए हैं। सभी हिंदू जोड़ों के लिए वेदियां बनाई गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुधवार शाम करीब सात बजे तक सामान्य वर्ग के 10, अन्य पिछड़ा वर्ग के 156 और अनुसूचित जाति के 240 जोड़े पंजीकरण करा चुके थे। मुस्लिम समाज से 33 जोड़ों ने पंजीकरण कराया है।
बताया कि जसवंतनगर ब्लॉक से 35, महेवा ब्लॉक से 120, चकरनगर ब्लॉक से 04, सैफई ब्लॉक से 35, बढ़पुरा ब्लॉक से 17, बसरेहर ब्लॉक से 45, ताखा ब्लॉक से 80, भरथना ब्लॉक से 25 के अलावा नगर पालिका इटावा में 16, भरथना में 12, जसवंतनगर में 08,नगर पंचायत बकेवर में 02, लखना में 07 और इकदिल में 08 जोड़ों के पंजीयन शाम तक हुए थे। रात सात बजे तक महेवा और ताखा में 17 पंजीयन और हो गए। कुल 426 जोड़ों ने पंजीकरण कराया है। बताया कि कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने वर वधू के साथ आने वाले अतिथियों के लिए भोजन, पेयजल आदि की व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें