फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: शादी में दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी में खलल डालने की कोशिश, दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी क्रॉसर
विज्ञापन

-सैफई थाना क्षेत्र के ग्राम मुचेहरा में दो मई को आनी थी बरात
-पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों पर दर्ज की प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। ग्राम मुचेहरा में एक शादी समारोह के दौरान गांव के लोगों ने गाली-गलौज, मारपीट और पथराव करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने दुल्हन के साथ जबरन निकाह करने का दबाव बनाया और शादी रोकने की नीयत से जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर सात पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुचेहरा निवासी मुन्नी देवी ने पुलिस को दी तहरीर दी। इसमें बताया कि शनिवार को उनकी पुत्री फिरदोश बानो की शादी थी। शादी की रस्में चल रही थीं, तभी गांव के ही शानशाह, जन्तुन, गूंजा, बुग्गी, सोना, ईनूस और हासम ने घर में घुसकर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि इन लोगों ने शादी के माहौल में खलल डालते हुए घर पर ईंट-पत्थर फेंके और रिश्तेदारों के साथ अभद्रता की। पीड़िता ने इस विरोध का कारण पूछा, तो आरोपी ईनूस ने धमकी दी कि बेटी की शादी मेरे साथ कर दो, वरना शादी नहीं होने दूंगा और लड़की को गोली मार दूंगा। मां मुन्नी देवी ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी फिरोजाबाद निवासी शाहरुख के साथ उसकी मर्जी से तय हुई थी। आरोपियों के इस उपद्रव के कारण परिवार में भय का माहौल व्याप्त हो गया। मुन्नी देवी ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच उपनिरीक्षक हेमंत कुमार को सौंपी गई है। सैफई थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें