फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। बलरई थाना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रुप से राहगीरों से लूटपाट करने के आरोप में तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से तमंचे व कारतूस भी बरामद किए गए हैं। करने वाले तीन अभियुक्तों को अवैध असलाहों सहित गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि 12 मई को बलरई थाना क्षेत्र के नगला रामसुंदर गेट के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने शादी समारोह मे शरीक होने जा रहे दंपत्ति के साथ लूटपाट की थी। घटना की रिपोर्ट बलरई थाने में दर्ज हुई थी। तब से पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी थी।
थाना प्रभारी ने टीम के साथ सटीक सूचना पर बलरई थाना क्षेत्र के कीरतपुर गांव स्थित ठेका देशी शराब के पास वाहन चेकिंग के दौरान बाइक से जा रहे तीन शातिरों को दबोच लिया। पुलिस के रोकने पर आरोपी तेज रफ्तार से बाइक चलाकर भाग रहे थे, तभी उनकी बाइक पलट गई। जबकि एक शातिर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में जौमतपुरा गांव थाना खेड़ा राठौर, आगरा निवासी भोला सिंह, लहारऊ ग ांव थाना नगला खंगर, फिरोजाबाद निवासी विनय यादव और उरावर सालाहार थाना नगला खंगर निवासी और सोनवीर उर्फ लालू हैं। इनके पास से तलाशी में तमंचे व कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने बलरई क्षेत्र के नगला रामसुंदर गेट के पास दंपति समेत कई लोगों से लूटपाट करना कबूल लिया है। गुडवर्क करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी सतीश चंद्र यादव सर्विलांस सेल प्रभारी बेचन सिंह बलरई थानाध्यक्ष राजकुमार शर्मा टीम के साथ शामिल रहे।
दो शातिर दबोचे गए, दो बाइकें बरामद
लखना के मुहाल मातन में शनिवार को बाइक चुराकर भाग रहे शातिर को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। भीड़ को पीछा करता देख चोर एक खेत में बाइक खड़ी करके भाग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार करके चोरी की बाइकों को बरामद कर लिया। आरोपियों के एक साथी की तलाश पुलिस कर रही है।
मुहाल मातन निवासी सुंदरम सविता की नई बाइक शनिवार की दोपहर उसके घर के बाहर खड़ी थी। उसी दौरान शातिर वहां पहुंचा और पुरानी बाइक खड़ी करके सुंदरम की बाइक चुराकर चल दिया। थोड़ी देर बाद दो और शातिर आए, तो शक होने पर क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। साथ ही शातिरों का पीछा किया। इसी बीच पुलिस चौकी के सिपाही भी वहां पहुंच गए। सभी ने नाकेबंदी करके शातिरो का पीछा किया।
महिपालपुर गांव में पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। जबकि एक शातिर खेत पर सुंदरम की बाइक खड़ी करके भाग गया। पुलिस ने आरोपियों से एक चोरी की बाइक व सुंदरम की बाइक को बरामद कर किया। पकड़े शातिरों में महिपालपुर व दूसरा मैनपुरी के करहल क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस पकड़े गए शातिरों से पूछताछ कर रही है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष संजय दुबे का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें