फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर शिवकिशोर के तीन ट्रक व दो कारें भी जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर (इटावा)। एसडीएम को धमकी देने के आरोपी गैंगस्टर शिवकिशोर यादव पर प्रशासन का शिकंजा सकता जा रहा है। बुधवार को उसके तीन ट्रक और दो कारें प्रशासन ने कुर्क कर लीं। पुलिस अवैध रूप से कमाए गए धन से अर्जित की गई अन्य संपत्ति की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

आरोपी शिवकिशोर की पत्नी चकरनगर ब्लाक प्रमुख है। पुलिस ने उसके भाई बृजकिशोर के खिलाफ भी गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। इसी के तहत अवैध धन से अर्जित संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही है।
बुधवार को चकरनगर थाना पुलिस ने सैफई के एक होटल से उसके तीन ट्रक और एक अन्य होटल से एक स्कॉर्पियो व एक इनोवा कार कुर्क कर लिया। चकरनगर केे सीओ राकेश वशिष्ठ ने कहा कि माफिया शिवकिशोर से जुड़ी अवैध चल अचल व संपत्ति को राज्य हित में कुर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें