ताखा। ऊसरहार पुलिस ने बुधवार को तीन गो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से काटने के लिए लेकर जा रहे चार गोवंशों को बरामद किया गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। आरोपी मवेशियों को लोडर से ले जा रहे थे।
थाना प्रभारी गंगादास गौतम ने बरौनाकला रोड स्थित गैस एजेंसी के पास एक लोडर को रोका। पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर तीनों लोगों को दबोच लिया। लोडर पर चार गोवंश मिले। सीओ साधुराम ने आरोपियों से पूछताछ की। आरोपियों ने अपने नाम भीलवाड़ा राजस्थान के कोटूकोट बस्ती निवासी मुंशी, आजाद नगर भीलवाड़ा निवासी कालू, नौनामई मैनपुरी निवासी असलम बताया। पुलिस ने गोवंशों को गोशाला में भेज दिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।