फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में डूबते चार दोस्तों में तीन को बचाया, एक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। दिलीप नगर गांव के मजरा बंगलन से यमुना में नहाने गए चार युवक नदी में डूबने लगे। शोर मचाने पर चरवाहों ने तीन युवकों को बचा लिया लेकिन एक पानी में डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों से तलाश कराई लेकिन उसका पता नहीं चला। अब एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है।
विज्ञापन

बकेवर थाना की दिलीप नगर ग्राम पंचायत के मजरा बंगलन के चार युवक राजाबाबू उर्फ पूरन राजपूज, अंशु, अकित और विवेक कुमार चार किलोमीटर दूर यमुना में नहाने गए थे। चारों सुबह करीब आठ बजे नदी में उतरे थे। नहाते समय चारों युवक नदी में पानी मे भंवर फंस गए। युवकों के शोर मचाने पर किनारे भैंस चरा रहे लोगों ने नदी में कूदकर अंशू, अंकित और विवेक को बचा लिया। राजा बाबू (18) पानी में डूब गया।
युवक के डूबने की खबर लगने पर गांव से लोग पहुंच गए। ग्रामीणों ने नदी में तलाश की लेकिन युवक का पता नहीं चला। बकेवर थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह ने गोताखोरों की मदद से खोज शुरू की लेकिन शाम तक युवक का पता नहीं चला। कानपुर से एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। सीओ भरथना साधूराम, तहसीलदार चकरनगर मोनालिसा जौहरी मौके पर जाकर जानकारी ली। स्थानीय गोताखोर नदी में जाल डालकर किशोर की खोज में जुटे थे। परिजनों ने बताया कि चारों घर पर बिना बताए यमुना में नहाने गए थे।
विज्ञापन

नदी के निकाने के बाद तीन गांव भाग गए
भैस चराने वालों ने बताया कि शोर मचाने पर वह नदी की ओर दौड़े। पानी में कूद कर तीन युवकों को बचा लिया। तीनों को किनारे पर लिटाया उनके पेट का पानी निकाला। कुछ देर बाद तीनों गांव की ओर भाग गए।
पिता की हो चुकी है मौत
यमुना में डूबे राजाबाबू के पिता राजू राजपूत की करीब तेरह साल पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। मां ममता राजपूत गांव के प्राथमिक स्कूल में रसोइया हैं। राजाबाबू स्नातक का छात्र है। उसके दो बडे़ भाई और छोटी बहन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें