फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में लगेंगे तीन और ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए जिले के अस्पतालों मेें तीन और ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। जिला अस्पताल में पीएम केयर फंड से एक और सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में डीआरडीओ की ओर से दो ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। इस तरह जिले में नौ नए ऑक्सीजन प्लांट लगेंगे। दो प्लांट पहले ही सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में हैं।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में समय पर ऑक्सीजन न मिलने से कई मरीजों की जान चली गई थी। तीसरी लहर की आशंका के चलते ऑक्सीजन समेत अन्य संसाधन तैयार किए जा रहे हैं। जिला अस्पताल के महिला विंग में बिल गेट्स फाउंडेशन की तरफ से एक ऑक्सीजन प्लांट पहले ही प्रस्तावित हो चुका है। एक और प्लांट पीएम केयर फंड से लगाया जाएगा। दूसरा प्लांट लगाने का पत्र अस्पताल प्रशासन को मिल गया है।
सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में एक हजार एलपीयू (एक मिनट पर लीटर) क्षमता के दो नए ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। दोनों प्लांटों के इस माह के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। विश्वविद्यालय में डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) एक हजार एलपीयू क्षमता का एक और प्लांट लगाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा बकेवर के 50 शय्या अस्पताल, उदी स्वास्थ्य केंद्र, भरथना और ताखा सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का फैसला पहले ही हो चुका है। इसके लिए सांसदों व विधायकों ने अपनी अपनी निधि से धन दे दिया है। नए प्लांट शुरू होने के बाद जिले में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं रहेगी।
विश्वविद्यालय में दो नए ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम चल रहा है। एक और प्लांट डीआरडीओ भी लगाएगा। इस बाबत पत्र प्राप्त हो चुका है। तीन नए प्लांट लगाने के बाद विश्वविद्यालय में ऑक्सीजन प्लांटों की संख्या पांच हो जाएगी।
-प्रो. (डॉ.) रमाकांत यादव, कार्यवाहक कुलपति
जिला अस्पताल के महिला विंग में बिल गेट्स फाउंडेशन की ओर से एक ऑक्सीजन प्लांट लगाने की बात हो चुकी है। एक प्लांट पीएम केयर फंड से भी लगाने का पत्र मिला है।
विज्ञापन

-डॉ. एसएस भदौरिया, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें