फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात टिक्सी मंदिर चौराहे के पास से वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की तीन बाइकें, दो स्कूटी, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि शहर कोतवाल भूपेंद्र सिंह भाटी टिक्सी मंदिर चौराहे के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने एक बाइक से आ रहे तीन लोगों को रुकने का इशारा किया लेकिन बाइक लेकर तीनों भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर तीनों को दबोच लिया। बाइक सवारों ने अपने नाम नाजिम उर्फ मोनू निवासी रामगंज, आशीष उर्फ टैटी निवासी लालपुरा और कल्लू उर्फ करिया निवासी कोकपुरा बताया।
उनके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए। बाइक भी चोरी की निकली। तीनों की निशानदेही पर घूमनपुरा से दो बाइकों व दो स्कूटी बरामद की गईं। तीनों ने बताया कि एक बाइक हाथरस में बेच दी थी। जिले से भी बाइकें चुराना कबूल किया है। एसपी के अनुसार बदमाश नंबर प्लेट बदलकर चोरी की बाइक बेचते थे। तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

आरोपी के परिजनों ने किया हंगामा
एसपी ग्रामीण प्रेसवार्ता कर रहे थे, उसे दौरान एक आरोपी के परिवार के लोग पहुंच गए। उन्होंने परिसर में हंगामा कर फर्जी तरीके से फंसाने का आरोप लगाया। परिवार की महिलाएं एसपी कार्यालय में घुस गईं। सूचना पर सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहम्मद कामिल फोर्स के साथ पहुंचे और महिलाओें का समझाकर बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें