फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: स्कूली बस की टक्कर से तीन कांवड़िये घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बरेली मार्ग स्थित लोहिया पुल पर शनिवार को एक स्कूल बस ने कांवड़ियों में टक्कर मार दी। हादसे में तीन कांवड़िए घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर खलबली मच गई। घायलों को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन


गुड्डी देवी पत्नी टिंकू, अनुज कुमार और अरुण कुमार निवासी यादव नगर, ग्वालियर रोड, जिला भिंड कांवड़ लेकर श्रंगीरामपुर से बरेली हाईवे मार्ग होते हुए शनिवार को भिंड की जा रहे थे। रास्ते में लोहिया पुल के पास एक स्कूली बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में तीनों कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों और साथ चल रहे अन्य कांवड़ियों ने तीनों को सीएचसी पहुंचवाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें