फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मुठभेड़ में तीन इनामी लुटेरे गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल

Mon, 04 Dec 2023 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पुलिस और शातिर लुटेरों के बीच रविवार रात फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के लोकासई नहर पुल के पास मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने सरगना समेत तीनों इनामी लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। सरगना पर 20 हजार व साथियों पर 10-10 हजार रुपये इनाम घोषित था।
विज्ञापन


एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के गमनामऊ गांव निवासी विवेक कुमार 23 नवंबर को बाइक से शादी समारोह में शामिल होकर बहन के घर दतावली जा रहा था। इस दौरान कार सवार बदमाशों ने फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के पीतांबरपुर के पास उसे पीटकर बाइक लूट ली थी।



रविवार रात प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह गश्त पर थे। लोकसई पुल की ओर जा रहे बाइक सवार ने पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ लिया। उनके पास से लूटी गई अपाचे के अलावा एक स्पलेंडर बाइक, तीन तमंचे और कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम शिवम यादव, सतेंद्र यादव उर्फ सोनू, अंशुल यादव निवासी कंचनपुर थाना करहल जिला मैनपुरी बताया। गोली लगने से घायल शिवम का प्राथमिक इलाज कराने के बाद पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें