फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई क्विंटल नीलगाय के मीट के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
नीलगाय का मीट बेचने पर गिरफ्तार आरोपियों के साथ कोतवाली निरीक्षक रमेश सिंह - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली पुलिस ने रविवार को एक दुकान पर छापा मारकर ढाई क्विंटल नीलगाय के मीट के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कुल्हाड़ी, छुरियां व इलेक्ट्रानिक कांटा बरामद किया है। तीनों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम व आर्म्स एक्ट आदि धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब 12 बजे मुखबिर की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने पुलिस बल के साथ शहर के घटिया अजमत अली मोहल्ला स्थित बसरुद्दीन कुरैशी की मीट की दुकान पर छापा मारा। मौके पर जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अहीरटोला मोहल्ला निवासी मोहम्मद जुम्मन पुत्र रशीद, नगर के मेवाती टोला मोहल्ला निवासी फहीम पुत्र नफीस व घटिया अजमत अली मोहल्ला के शाहबुद्दीन उर्फ कल्लू कुरैशी पुत्र अब्दुल हमीद मिले। दुकान में करीब ढाई क्विंटल नीलगाय का मीट और पशु काटने के औजार मिले। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि दुकान में नीलगाय का मीट बरामद हुआ है। तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें