फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन धुलाई सेंटर से चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो संख्या 16 जसवंतनगर: थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाकडे गाये युवक - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे पर शिवा पेट्रोल पंप के सामने स्थित एक वाहन धुलाई सेंटर में अज्ञात चोरों द्वारा नौ जनवरी की रात चोरी की वारदात अंजाम दी गई थी। चोर यहां से जेनरेटर का कॉपर पाइप, प्रेशर मशीन के पार्ट तथा लोहे का सामान चोरी कर ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को सामान चोरी के सामान व अवैध असलहों सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कस्बा के रेलमंडी निवासी अखिलेश कुमार पुत्र दीनदयाल का वाहन धुलाई का सेंटर है। उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नौ जनवरी की रात को अज्ञात चोर धुलाई की प्रेशर मशीन से सामान चुरा ले गये। इस संबंध में पुलिस को सोमवार रात सूचना मिली कि कचौरा रोड पर प्रेशर मशीन से चुराए गए सामान सहित कुछ लोग खड़े हुए हैं। इस पर उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह तथा उपनिरीक्षक भानु प्रताप सिंह फोर्स सहित वहां पहुंचे तो वहां खड़े लोगों ने भागने के प्रयास किया।
पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया और पूछताछ की तो उन लोगों ने अपने नाम धर्मवीर पुत्र रामपाल सिंह व शेर सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासीगण कंजड़ कॉलोनी और राजवीर उर्फ कल्लू पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी गिहार नगर भरथना हाल निवासी कंजड़ कॉलोनी जसवंतनगर बताया। उनके पास नौ जनवरी को धुलाई केंद्र से चोरी गया सामान और एक 12 बोर का तमंचा व दो चाकू बरामद किये हैं। प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ चोरी, शराब तथा लूट के अलग-अलग लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें