सीओ जसवंतनगर राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों ने अपने नाम मध्यप्रदेश के जिला भिंड थाना फूफ के रामपुर निवासी मंडोली उर्फ शिव अवतार, रामकेश व फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज जाइमी गांव निवासी बृजेश कुमार बताए हैं।
इटावा जिले में बढ़पुरा पुलिस ने 27 जुलाई को पुलिसकर्मियों को पीटकर ओवरलोड ट्रक छुड़ाकर ले जाने वाले तीन आरोपियों को शनिवार देर रात उदी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से स्कार्पियो भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
चंबल पुल पर ओवरलोड वाहनों को रोकने के लिए 27 जुलाई को चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों पर खनन माफिया ने अपने 20-25 साथियों के साथ लाठी-डंडों व सरिया से हमला कर दिया था। इस दौरान पथराव कर ओवरलोड ट्रक छुड़ाकर ले गए थे।
हमले में दरोगा संजीव सिंह समेत पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। पुलिस ने पांच नामजद समेत 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद से आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी थे। रविवार को पुलिस टीम उदी चौराहे पर चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन
इस दौरान एक स्कार्पियो को रोकने का प्रयास किया गया, तो चालक उसे लेकर भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर स्कार्पियो व उसमें सवार तीन लोगों को पकड़ लिया। सीओ जसवंतनगर राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों ने अपने नाम मध्यप्रदेश के जिला भिंड थाना फूफ के रामपुर निवासी मंडोली उर्फ शिव अवतार, रामकेश व फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज जाइमी गांव निवासी बृजेश कुमार बताए हैं।
उनके पास से एक बिना नंबर की स्कार्पियो कार भी बरामद हुई। पुलिस मामले में फरार चल रहे नामजद समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मध्यप्रदेश समेत इटावा के आसपास के जिलों में दबिश दे रही है।