फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पुलिस मुठभेड़ में तीन असलहा तस्कर गिरफ्तार

Tue, 02 Jan 2024 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। वाहन चेकिंग के दौरान असलहा तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक सिपाही की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लग गई। पुलिस ने मुठभेड़ में तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो पिस्टल, एक रिवॉल्वर, छह कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार रात वैदपुरा थाना क्षेत्र में बढ़पुरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम नगला बरी तिराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक आती हुई दिखाई दी। जिन्हें पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो तीन लोग तेजी से बाइक वापस मोड़कर भागने लगे। उनकी बाइक रास्ते पर अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिसे छोड़कर आरोपी खेतों की तरफ भागने लगे।
पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। फायरिंग में सिपाही अतुल की जैकेट में गोली लग लगी। जिसपर पुलिस ने तीनों को घेरकर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम पंकज यादव निवासी सैफई गांव थाना सैफई, नितुल कुमार निवासी नवलपुरा गांव थाना सैफई व अनुज उर्फ लालू निवासी नगला पड़ा गांव थाना सैफई बताया।
विज्ञापन

तलाशी में उनके पास से दो अवैध पिस्टल, एक अवैध रिवॉल्वर, छह कारतूस व 3250 रुपये बरामद हुए। एसएसपी ने बताया कि बरामद पिस्टल और रिवॉल्वर बिहार के मुंगेर की हैं, तीनों आरोपी इनकी तस्करी करते हैं। करीब 30 असलहा बिहार से लाए जा चुके हैं, जल्द ही और लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों तस्करों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें