फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को अगवा करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो संख्या 28 फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अपहरणकर्ता - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। युवक को अगवा कर ले जाने पांच नामजद आरोपियों में तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि अपहृत युवक खुद अपहर्ताओं के चंगुल से निकल कर थाने पहुंच गया था।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि 19 जून को मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के भटारा गांव निवासी विनोद कुमार पुत्र जनमेद सिंह ने पुलिस को भाई के अपहरण की सूचना दी। बताया कि गैस गोदाम के पास बंबा रोड से चौबिया क्षेत्र के गंगापुरा गांव के भीम उर्फ प्रदीप समेत पांच लोग मारपीट कर उसके भाई रिंकू को कार से अगवा कर ले गए। अपहरण का मामला दर्ज कर पुलिस खोजबीन में जुट गई। इस बीच अपहृत रिंकू किसी तरह अपहर्ताओं के चंगुल से निकलकर थाने पहुंच गया।
मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार रात को चौबिया थाना क्षेत्र के तहत चौपुला पुल के नीचे खड़े पांच लोगों को घेराबंदी की। दो लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए जबकि बकेवर थाना क्षेत्र के सरायइलाही गांव निवासी और हाल पता सैफई थाना क्षेत्र के पैरामेडिकल कालोनी के दीपक यादव पुत्र अरविंद, सैफई गांव के आशू पुत्र बलवीर और चौबिया क्षेत्र के नगला बल्देव गांव के रवि पुत्र पप्पू को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में इन आरोपियों ने बताया कि झगड़े की वजह से उन्होंने रिंकू को अगवा किया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें