फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल केयर यूनिट और मंदिर में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर में पचराहा स्थित 50 शैय्या मेडिकल केयर यूनिट से शुक्रवार की रात चोर इन्वर्टर समेत कई सामान चुरा ले गए। यह घटना कोतवाली और सीओ सिटी कार्यालय से करीब 50 मीटर की दूरी पर हुई।
विज्ञापन

चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद आसिफ ने बताया कि चोरों ने कई कमरों के ताले तोड़े। दो इन्वर्टर और बैटरी के साथ शौचालय में लगा एग्जास्ट ले गए। डिप्टी सीएमओ एवं यूनिट के प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया चोरी होने की जानकारी उन्हें मिल चुकी है। बताया पहले भी यहां चोरी हो चुकीं है। चौकीदार के बारे में बताया कि वह स्टोर में रहता है।
संवाद न्यूज एजेंसी भरथना के अनुसार, रेलवे पॉवर हाउस के पास स्थित काशी विश्वनाथ अद्दा मंदिर के ताले तोड़कर चोर म्यूजिक सिस्टम और अन्य सामान के साथ दानपात्र में रखे करीब छह हजार रुपये निकाल ले गए। क्षेत्र निवासी शिवभक्तों अनिल कुमार पांडेय, बृजकिशोर शुक्ला, सर्वेश पोरवाल, गोपाल पुरवार, विपिन पोरवाल, नेक्से पोरवाल, छोटे गुप्ता, रितिक पोरवाल, आशीष यादव, बंटी कौशल ने बताया कि काशी विश्वनाथ अद्दा मंदिर में शुक्रवार रात चोरों ने खिड़की का जंगला समेत गेट व अंदर कमरों में लगे ताले तोड़ दिए और म्यूजिक सिस्टम आदि सामान ले गए। बताया कि इसी मंदिर से करीब 20 दिन पहले भी चोरों ने ताले तोड़कर सामान चोरी किया था। चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें