उप क्रीड़ा अधिकारी मधु पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला
स्टेडियम में अपने कार्यालय में बैठकर काम निपटा रही उप क्रीड़ा अधिकारी मधु पांडे को बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव सहित तीन लोगों ने गाली गलौज कर जाने से मारने की धमकी दी। साथ ही सरकारी काम में बाधा ढाली। इस संबंध में उन्होंने तीनों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
उपक्रीड़ा अधिकारी मधु पांडे शुक्रवार शाम को अपने कार्यालय में बैठकर काम निपटा रहीं थी। तभी बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव राज कुमार वर्मा, रोहन वर्मा एवं अंजू श्री उनके कार्यालय में पहुंचीं और गाली गलौज करने लगे। जब उन्होंने गाली देने से मना किया तो इन लोगों ने सरकारी काम में बाधा डालते हुए जान से मारने की धमकी दी। मधु ने बताया कि उक्त लोगों के लिए बैडमिंटन खेलने के लिए 7 से 8 का समय निर्धारित है जबकि वह लोग पहले ही आ जाते हैं। जिससे उन्हें कोचिंग देने में परेशानी होती है। उन्होंने इन लोगों से कहा कि वह लोग अपने समय पर आएं। इसी बात से सभी नाराज हो गए और गाली गलौज कर जान माल की घमकी दी। मधु पांडे का आवास भी स्टेडियम परिसर में है। वे अपने बच्चों के साथ यहां रहती हैं। उन्होंने अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। इस संबंध में मधु पांडे ने तीनों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ सिविल लाइन आरसी दीक्षित ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।