फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकता फैलाने वाले जाएंगे जेल

विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ब्रजेश सिंह - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। नवागत एसएसपी डॉ. बृजेश सिंह का कहना है कि अपराध पर अंकुश लगाने के साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांति पूर्ण संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता है। शुक्रवार को अमर उजाला से फोन पर बातचीत में उन्होंने कहा कि होली या चुनाव के दौरान अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि अपराधियों से गठजोड़ रखने वाले पुलिसकर्मियों की खैर नहीं होगी। कम्युनिटी पुलिसिंग, क्राइम कंट्रोल व भ्रष्टाचार पर काम होगा। चुनाव के दौरान अपराधी तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराधियों को खुलेआम नहीं घूमने दिया जाएगा, उनकी जगह जेल में होगी।
एसएसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण की तरह कोरोना की रोकथाम भी बड़ी चुनौती है। इटावा में लगातार कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। मास्क व शारीरिक दूरी का पालन हर हाल में लोगों को करना होगा। न मानने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आईपीएस बृजेश सिंह बतौर सीओ कानपुर देहात, प्रयागराज, मैनपुरी, जालौन, नोएडा, फर्रुखाबाद समेत कई जिलों में तैनात रहे हैैं। एएसपी के पद पर प्रोन्नत होने के बाद अलीगढ़ में एसपी सिटी व ग्रेटर नोएडा सहित कई जिलों में तैनात रहे। अब वह इटावा के एसएसपी बनाए गए हैं। इससे पहले वह गोरखपुर में एसपी रेलवे के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन

एसएसपी की प्रोफाइल
नाम - डॉ. बृजेश सिंह
निवासी - जौनपुर (उत्तर प्रदेश)
शिक्षा - दर्शनशास्त्र विषय से पीएचडी व एलएलबी
बैच - 1998 बैच के पीपीएस अधिकारी
प्रमोशन - 31 अगस्त 2020 को आईपीएस पद पर प्रोन्नत हुए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें