फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार कई दिग्गजों को मिली हार

Mon, 14 Dec 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। महेवा ब्लॉक के जयमलपुर से जय किशन त्रिपाठी चौथी बार 65 मतों से जीते। पिछले दो बार से प्रधान बनते आ रहे रमऊपुर परसौली के प्रधान व सपा नेता राकेश यादव 123 मतों से चुनाव हार गए। तीन कार्यकाल से लगातार प्रधान खितौरा  व सपा नेता  चंद्रमोहन यादव जिला पंचायत सदस्य के बाद प्रधानी भी हार गए। वही सैदपुर ग्राम  पंचायत से पूर्व प्रधान विजय सिंह यादव एक बार फिर चुनाव जीत प्रधान बन गए ।

वहीं ग्राम पंचायत शेरपुर रसूलपुर से युवा आदेश तिवारी पहली बार ग्राम संसद में चुनकर पहुंचे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी विवेक बाजपेयी को मात्र 8 रनों के अंतर से हराया। सोमवार को सुल्लन खां, शमशाद ठेकेदार, प्रबंधक चौबिया संजय मिश्रा एवं शिवजी त्रिपाठी ने गांव में खुशियां मनाई।
विज्ञापन


इसके अलावा हर्राजपुर से दो बार प्रधान रहे पूर्व मंत्री के भतीजे व सपा  नेता वीरेंद्र शर्मा मात्र 5 मतों से चुनाव हार गए। पूर्व प्रधान राजेंद्र ऋषीश्वर  वहां से जीते। कुडरिया ग्राम पंचायत से डॉ विवेक चौधरी की भाभी शिव कुमारी भी मात्र 5 मतों से जीत सकीं।  इसके अलावा उद्यन्नपुर से मौजी लाल मात्र 2 वोट से चुनाव  जीते। भूलपुर मुबारक पुर में दो प्रत्याशी बराबर 181  मतों पर रहे। लाटरी से सुरेश कुमार विजयी रहे।
विज्ञापन

 
महेवा ब्लॉक में ज्यादातर ग्राम पंचायतों में  जनता ने नए चेहरों को वरीयता दी। यही हाल बसरेहर विकास खंड की राहिन ग्राम पंचायत में रहा। जहां पहली बार चुनाव लड़े समाजसेवी वीपी राजन पर मतदाताओं ने विश्वास जताया। उन्होंने पुराने कई दिग्गजों को हराकर शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें