फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर ने बैग में रखे लाखों रुपए किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। औरैया रोड स्थित एस कुमार मेडिकल स्टोर से दवाई लेते समय मोटरसाईकिल के बैग में रखे डेढ़ लाख रुपये चोर ने पार कर दिए। पुलिस ने पीड़ित के प्रार्थनापत्र पर अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम गुलालपुर निवासी देवेश कुमार पुत्र स्व हरीराम ने थाने में प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि उसने बकेवर कस्बा स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से बुधवार को अपने खाते से डेढ़ लाख निकाले थे और रुपये निकालकर बैंक से बाहर आकर मोटरसाइकिल पर बैग टांग कर औरैया रोड स्थित एस कुमार मेडिकल स्टोर पर पहुंचा। जहां मोटर साकिल खड़ी करके दवा लेने चला गया। बैग मोटर साइकिल पर ही टंगा था। इसी बीच किसी अज्ञात चोर ने मोटरसाइकिल में लगे बैग की चेन खोल कर बैग के अंदर रखे डेढ़ लाख रुपये चोरी कर लिए। अपने साथ घटी घटना की जानकारी देवेश ने बकेवर थाना पुलिस को दी। सूचना पर कस्बा इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें