फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सिर कटा गोवंश मिलने से खलबली मची

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। सिर कटा गोवंश मिलने से क्षेत्र में खलबली मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों में रोष फैल गया। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

गुरुवार शाम के समय ताखा गांव के समीप बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के बरौना मार्ग पर बने पुल के पास झाड़ियों में एक गोवंश हुआ मिला। गोवंश के चारों पैर रस्सी से बंधे हुए थे। मौके से पानी की बोतल, चिप्स के पैकेट, शराब की खाली बोतलें, मांस काटने की लकड़ी, छुरी और पास ही एक पेड़ की डाली पर टंगी जैकेट भी मिली है। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि दिन में ही कुछ गोतस्कर गोवंश को पकड़कर वहां लाए होंगे। जांच कराई जा रही है। आसपास के क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश की जा रही है और मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें