फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नए साल के पहले दिन भी जाम ने पीछा न छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर में जाम की समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सुबह होते ही शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में लोगों को इस जाम में निकलने में ही आधे घंटे तक का समय लग जाता है। नए साल के पहले दिन भी लोग जाम से जूझते नजर आए।
विज्ञापन

इस समय कड़ाके सर्दी पड़ रही है। ऐसे में लोग दोपहर में बाजार करने निकल रहे हैं। इससे दोपहर होते ही बाजारों में रौनक दिखाई देने लगती है। गुरुवार को भी नौरंगाबाद चौराहा, गिलहरी का पुल, तिकोनिया, रामगंज चौराहा, साबितगंज चौराहा समेत सभी प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रही। इसमें से निकलने में लोगों 15 मिनट से लेकर आधा घंटा एक चौराहा पार होने में लग गया। दोपहर को जाम करीब आधे घंटा रहा।
राहगीरों ने बताया कि नौरंगाबाद चौराहा बार-बार जाम लगने की मुख्य वजह ई-रिक्शा चालक अक्सर वाहनों को आड़ा तिरछा खड़ा कर देते हैं। इससे कुछ ही देर में लंबा जाम लग जाता है। इसको खुलवाने में यातायात पुलिस कर्मियों को ठंड में पसीना आ जाता है। शहर के प्रमुख तिराहे व चौराहे पर जाम से निजात दिलाने के लिए कई बार उच्चाधिकारियों ने निर्देश दिए लेकिन इसका सही ढंग से पालन न होने से जाम की समस्या आम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें