फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: एक्सरे मशीन है नहीं, टेक्नीशियन तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। कस्बे के 50 शैया अस्पताल में शासन ने एक एक्सरे टेक्नीशियन की नियुक्ति की है। हालांकि, अस्पताल को अभी तक एक्सरे मशीन उपलब्ध नहीं कराई गई है। इससे मरीजों को प्रतिदिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टरों, स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट की भी कमी है। शासन ने 17 सितंबर 2026 को पूरे प्रदेश में एक्सरे टेक्नीशियन नियुक्त किए थे। इनमें हरदोई जिले के अरिहंत सिंह को बकेवर के 50 शैया अस्पताल में तैनात किया गया है। नए नियुक्त टेक्नीशियन ने अभी कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। बिना एक्सरे मशीन के टेक्नीशियन की तैनाती पर सवाल उठ रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि मशीन के बिना टेक्नीशियन का क्या काम होगा। अस्पताल के सीएमएस संदीप गुलाटी ने बताया कि शासन ने एक एक्सरे टेक्नीशियन नियुक्त किया है। उनके एक-दो दिन में कार्यभार ग्रहण करने की उम्मीद है। अस्पताल में एक्सरे मशीन उपलब्ध कराने के लिए शासन को पत्र लिखा जा चुका है। अस्पताल प्रशासन मशीन की जल्द उपलब्धता की उम्मीद कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें