फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी बाइक का राजिस्ट्रेशन भी नहीं हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले ई-चालान काटते समय पकड़ी गई प्लेटिना बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होने की बात सामने आई है। पुलिस चेचिस नंबर के आधार पर डीलर से जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

16 जून को थाना पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन में प्लेटिना सवार युवक का ई- चालान मोबाइल एप के जरिये किया था। पुलिस ने ई-चालान में इस बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर भरा तो उसमें प्लेटिना की जगह पल्सर नजर आया।
रजिस्ट्रेशन मेरठ जिले में कराया गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ई-चालान काटते वक्त चुराई हुई प्लेटिना बाइक पाई गई थी।
इसके बाद एआरटीओ दफ्तर से जानकारी की गई तो पता चला कि प्लेटिना बाइक का कहीं रजिस्ट्रेशन ही नहीं हुआ है। लिहाजा बाइक के चेसिस नंबर से उसके डीलर की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में चोरी की बाइक बरामद होने पर भरथना थाना क्षेत्र के जैतुपुर गांव निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने यह भी बताया कि गिरफ्तार युवक औरैया जिले में तैनात सीओ के गांव का रहने वाला है। लिहाजा सीओ ने फोन से युवक को छोड़ने की भी पैरवी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें