फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर धंसी आगरा-एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन

Wed, 29 Aug 2018 12:31 AM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
कऊआरमपुरा और खरदपुरा सरैइया के बीच धंसी सर्विस लेन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बारिश से एक बार फिर आगरा-एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन धंस गई। कऊआ रमपुरा और खरदपुर सरैदइया के बीच तीन मीटर गहरा और आठ फीट चौड़ा गड्ढा हो गया है। जानकारी मिलते ही एनसीसी कंपनी के कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य शुरू किया। गड्ढे में मिट्टी भरकर सड़क में पैचवर्क चालू किया गया है।  
विज्ञापन


 सपा सरकार में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया था। इसके निर्माण की जिम्मेदारी चार कंपनियों को दी गई। इनमें से सौरिख से इटावा के बीच एक्सप्रेस-वे व उसकी सर्विस लेन के निर्माण की जिम्मेदारी नागार्जुना कंस्ट्रक्शन कंपनी को दी गई थी। उन्होंने सर्विस लेन का निर्माण कराया था। लेकिन बारिश में दूसरी बार कऊआरमपुरा और खरदपुर सरैदइया के बीच 127 किलोमीटर के पास सर्विस लेन के किनारे तीन फुट गहरा और आठ फुट चौड़ा गड्ढा हो गया है। सूचना निर्माणाधीन कंपनी एनसीसी को मिली तो कर्मचारी अवर अभियंता शकील अहमद के साथ आनन-फानन में मरम्मत करने में जुट गए। देर शाम तक मरम्मत का कार्य जारी रहा। लगभग तीन स्थानों पर धंसी सड़क में पैंचवर्क किया जा रहा है।

नागार्जुना कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर नीरज बालियान ने बताया सर्विस लेन में पानी जमा होने से सड़क की मिट्टी धंसने लगती है। इससे सड़क टूट और धंस जाती है। पानी निकासी के इंतजाम भी किए गए थे, लेकिन निकासी द्वार में मिट्टी भरने से यह स्थिति बनी है। सड़क रिपेरिंग के बाद इसको खुलवाया जा रहा है। इससे पहले दो अगस्त 2018 को 131 से 132 के बीच एक्सप्रेस-वे और सर्विस लेन धंस चुकी है। इसकी कंपनी ने मरम्मत करा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें