फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली काटी तो भड़का आक्रोश, हंगामा

Tue, 20 Jan 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थित कांशीराम कालोनी में बिजली चेकिंग करने पहुंची टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। कालोनी में टीम के पहुंचने पर स्थानीय महिला और पुरुष हंगामा करने लगे। मुफ्त में बिजली मांग रहे कालोनी वालाें के सामने विभागीय अफसरों ने अपनी लाचारी जाहिर की।
विज्ञापन


इस पर महिला पुरुष एकजुट होकर तहसील दिवस में पहुंचे और वहां नारेबाजी की। लोगों की मांग थी कि वे गरीव हैं और एक साथ बिजली कनेक्शन के लिए दी जाने वाली रकम जमा नहीं कर सकते। वहीं बिजली विभाग की टीम ने कालोनी का कनेक्शन काट दिया है।    

मंगलवार को बिजली चेकिंग अभियान के तहत टीम कांशीराम कालोनी पहुंची और अवैध रूप से डाली गई केबिल को उतारने लगी। केबिल उतारे जाने से कालोनी वाले भड़क गए और एकजुट होकर विरोध करने लगे।
विज्ञापन


एक साथ बड़ी संख्या में एकजुट देख बिजली विभाग की टीम के हाथ पैर फूल गए। अफसरों ने आला अफसरों का निर्देश बता अपनी जान छुड़ाई। इस बीच कांशीराम कालोनी के सैकड़ों लोग एकजुट होकर तहसील दिवस में पहुंच गए और नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।

लोगों ने एसडीएम हंसराज यादव के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराई। लोगों का कहना था कि बिजली विभाग ने चेकिंग के नाम पर उनकी केबिल काट दी हैं और कनेक्शन देने के लिए 2100 रुपये फीस मांग रहे हैं। लोगों का कहना था कि वह कांशीराम कालोनी में रह रहे हैं और गरीब हैं।

एसडीओ फसाहत अली ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर यहां बिजली चेकिंग की जा रही है। सभी कांशीराम कालोनी के लाभार्थियों को तीन दिन का समय दिया है कि वह अपना-अपना कनेक्शन करा लें।  कनेक्शन होने पर उनकी बिजली चालू कर दी जाएगी।

उन्होंने साफ शब्दों में कहा जब तक कनेक्शन नहीं लेंगे तब तक आपूर्ति चालू नहीं की जाएगी। तहसील दिवस में शिकायत करने वालों में कैलाश बाबू, राजकुमार, वकील अहमद, समशुद्दीन, रामकिशोर, शिवराम, आकाश बाबू, दिनेश, रंजीत, अनिल, रिहाना, मनोज, राजबहादुर, राजेंद्र, सुरेश, हसीना बेगम, साजिया आदि के अलावा सैकड़ों लोग शामिल रहे।

बिजली विभाग ने अभियान के दौरान बिजली चोरी करते पकड़े गए लखना, महेवा तथा निवाड़ीकला के 11 लोगाें के खिलाफ थाना बकेवर में रिपोर्ट कराई है।

उप खंड अधिकारी आरबी चौधरी ने बताया कि अभियान के दौरान दो दर्जन से अधिक लोगाें से जुर्माना तथा समन शुल्क वसूला गया है। समन शुल्क जमा न करने वाले 11 लोगाें के खिलाफ जेई राजेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने संतोष मिश्रा, ब्रह्म कुमार, हाकिम सिंह, धर्मेंद्र उर्फ बड़े तिवारी, रामकुमार निवासी बस्ती महेवा, गिरजाशंकर गुप्ता अजय मोहन गुप्ता, सुरेंद्र दीक्षित, विजय कुमार दुबे, बीरेंद्र, रामजी दीक्षित निवासी निवाड़ी कलां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं कस्बे में मंगलवार को भी बिजली चोरी अभियान चला। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें