सरोजनी रोड पर बैंक वाली गली के पास परेशानी का कारण बनी खस्ताहाल पुलिया का निर्माण शुरू हो गया है। मंगलवार को स्थानीय प्रशासन ने पुलिया को खुदवाकर नए सिरे से निर्माण कार्य शुरू कराया है।
खस्ताहाल पुलिया होने से वाहन स्वामियों को परेशान होने पड़ता था। मजबूरी में वाहन स्वामियों को सराय रोड व एसएवी इंटर कालेज होकर आना जाना पड़ रहा था।
पुलिया निर्माण का कार्य एक माह में पूरा कर लिया जाएगा। पुलिया निर्माण कार्य के चलते सरोजनी रोड पर यातायात भी प्रभावित रहेगा।