भरथना। क्षेत्र के नगला डरू गांव में एक ही घर में रह रहे चचेरे भाइयों के कमरों को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये का माल पार कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद जल्द ही चोरों को पकड़कर माल बरामद करने की बात कही।
नगला डरू निवासी आर्य बंधु व उनके चचेरे भाई किशोर कुमार यादव एक ही मकान में अलग-अलग कमरों में रहते हैं। बृहस्पतिवार रात परिवार के लोग खेत पर थे, जबकि घर में बच्चे व महिलाएं सो रही थीं। इसी दौरान चोर घर में घुस आए और दोनों भाइयों के कमरों से लाखों रुपये जेवर व नकदी पार कर दी।
शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होने पर दोनों भाइयों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित से जानकारी कर जांच पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि एक ही घर में रह रहे दो चचेरे भाइयों के कमरे से चोरी की सूचना पर मौके का निरीक्षण किया। पीड़ित की तहरीर पर जांच के बाद चोरों को पकड़कर माल बरामद किया जाएगा।