फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: डायरिया व टाइफाइड के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। वर्तमान समय में जिले में पारा 40 के अधिक हो रहा है। गर्मी के कारण उल्टी-दस्त व बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। शुक्रवार को ओपीडी में 936 मरीज पहुंचे। इनमें करीब 25-30 प्रतिशत उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित थे। वहीं, ओपीडी बंद होने के बाद इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को बाबा भीमाराव आंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी डायरिया, टाइफाइड व बुखार के मरीजों की संख्या में खासा इजाफा हुआ है। स्थिति बिगड़ने पर मरीज को भर्ती करने की नौबत भी आती है। जिला अस्पताल में रोजाना ऐसे 250 से 300 मरीज पहुंचते हैं जो पेट दर्द, डायरिया, बुखार, टाइफाइड आदि से पीड़ित होते हैं। दूषित पानी के कारण टाइफाइड के रोगियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। वरिष्ठ फिजीशियन डाॅ. अजय शर्मा ने बताया कि बदलते मौसम में लोगों को खास ध्यान रखने की जरूरत है। बीमारी की मुख्य वजह बासी, बाजार का तली-भुना, तेज मसालेदार चीजें खाना भी है।
उल्टी और दस्त होने से मरीज के शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसी स्थिति में भर्ती करने की जरूरत भी पड़ती है। उन्होंने बताया कि ओआरएस या नमक-चीनी का घोल लें। इससे शरीर में पानी की कमी को पूरा किया जा सके। पुरुष अस्पताल के सीएमएस डाॅ. पारितोष शुक्ला ने बताया कि गर्मी के चलते मरीजों की संख्या बढ़ी है। गंभीर मरीजों को वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। मरीजों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें