फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: एक ही कालोनी के दो घरों में चोरी, सीसीटीवी भी तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। क्षेत्र की एक ही कालोनी में चोरों ने दो घरों में हाथ साफ कर दिया। आभूषणों के साथ ही वह अन्य सामान भी चोरी कर ले गए। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। पुलिस ने इस मामले में अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


मानिकपुर मोड़ विकास कॉलोनी निवासी पीड़ित प्रकाश यादव ने बताया कि वह शनिवार को बड़ी बेटी आरती के घर भगवान शंकर की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम था। पूरा परिवार वहीं गया हुआ था। रविवार सुबह जब लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर कमरों में रखे बक्शों के ताले टूटे थे। डेढ़ तोले का सोने का हार, कान के झाले, करीब 400 ग्राम चांदी की ज्वेलरी, करीब 25 किलो पीतल के बर्तन गायब थे।
इसके अलावा चोर एक साइकिल, टच मोबाइल व नकदी भी ले गए। चोर सीसीटीवी भी निकाल ले गए। वहीं उनके घर के सामने रह रहे भरथना क्षेत्र के महावीर नगर के मूल निवासी विवेक कुमार ठाकुर के घर भी चोरी की। यहां लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ा, डीवीआर, आरओ, मिक्सी और चार्जर व अन्य सामान चोरी कर लिया। एक ही कॉलोनी के दो घरों में चोरी की घटना से क्षेत्रवासियों में रोष है। एसएचओ विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें