फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइन में दिनदहाड़े चोरी

Wed, 16 Sep 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव नगला बाबा में मंगलवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर चोर ने एक सूने मकान में कमरे में रखे बक्सों का ताला तोड़ दिया। चोर बक्सों में रखे जेवर व अन्य सामान चुरा ले गए। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव नगला बाबा निवासी रामबाबू लुहन्ना चौराहे के पास स्थित एक आटा चक्की पर नौकरी करता है। मंगलवार की सुबह वह अपनी ड्यूटी पर चला गया। घर में मौजूद उसकी पत्नी मंजू देवी अपने मकान में ताला डालकर जानवरों को चारा लेने खेतों पर चली गई।

इसी बीच मौका पाकर चोर घर में घुस गए। चोरों नेेेे कमरे में रखे बक्सों का ताला तोड़ दिया और जेवर व अन्य सामान चुरा लिया। जिस समय चोर सामान चुरा कर उसके घर से बाहर निकल रहे थे इसी बीच मंजू देवी चारा लेकर वापस आ गई। उसने चोर को घर से निकलते देखा तो उसे पकड़ने का प्रयास किया तो चोर उसे धक्का देकर भाग निकला।
विज्ञापन


उसने अंदर जाकर देखा तो सारा सामान गायब था। बाद में मंजू ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे।  सूचना मिलने पर राम बाबू भी आ गया। उसने गांव वालों की मदद से चोर की खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। मंजू ने बताया कि चोर उसके घर से करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर व दस हजार रुपये नगद चुरा ले गए।

उसका आरोप है कि उसने चोर को पहचान लिया है वह पड़ोस के गांव का रहने वाला है। इस संबंध में उसने सिविल लाइन थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें